रानीपोखरी बड़कोट आबादी क्षेत्र में एकड़ हाथी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वीरपुर बड़कोट गांव में मंगलवार तड़के बड़कोट वन रेंज की सीमा से निकलकर एक हाथी गांव में घुस आया। ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
डांडी गांव के पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार तड़के हाथी वन सीमा से सटे गांव वीरपुर बड़कोट में गन्ने की फसल खाने के लालच में आ धमका। उजाला होने पर लोगों के हाथी को देखकर होश उड़ गए। ग्रामीणों ने बड़कोट वन रेंज कार्यालय को सूचना दी, लेकिन वन कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। इधर, बड़कोट वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केशर सिंह नेगी ने बताया कि ये एकड़ हाथी पिछले कुछ दिनों से वन सीमा से निकलकर अलग-अलग गांवों में घुस रहा है। वन कर्मी कई बार इसे वन सीमा की भीतर रेंज तक खदेड़ चुके हैं। हाथी पर बराबर नजर रखी जा रही है। हाथियों को वन सीमा में रोकने के लिए सरकार को सौर ऊर्जा बाढ़ का प्रस्ताव भेजा जाएगा।