फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मार डाला, एक ने भागकर जान बचाई

Sat, 12 Sep 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजा जी टाईगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज का मामला, शुक्रवार रात घर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन

डोईवाला। कांसरो वन रेंज के अंतर्गत मारखम ग्रांट झबरावाला गांव में शुक्रवार की रात स्कूटी से घर लौट रहे दो ग्रामीणों के सामने अचानक हाथी आ गया। दोनों ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण को अपनी चपेट में लेकर पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।
राजा जी टाईगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज के अंतर्गत मारखम ग्रांट झबरावाला के बुल्लावाला अनुभाग की कालबन बीट की सीमा से लगे जमीदारा मिलान हाथी कुंड क्षेत्र में स्कूटी सवार नफीस और जमील अहमद निवासी झबरावाला स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से हाथी आ गया। इससे पहले दोनों कुछ समझ पाते स्कूटी छोड़कर जैसे ही भागने लगे। हाथी ने जमील अहमद (51) पुत्र असगर अली निवासी झबरावाला मारखम ग्रांट को चपेट में लेकर जोर से पटक दिया। घटना से घबराए नफीस ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। निजी वाहन से घायल जमील को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी शीलत वैद्य टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार को भेदकर आबादी क्षेत्र में आ रहे हाथी
डोईवाला। कांसरो वन रेंज से सटे मारखम ग्रांट के झबरावाला गांव में बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से हाथी दीवार फांदकर आबादी क्षेत्र में घुस रहे हैं। हाथियों का झुंड लगातार आबादी क्षेत्र में आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन सीमा पर सुरक्षा दीवार की ऊंचाई और स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्र और आबादी के बीच बनी दीवार कई स्थानों पर कम ऊंची और क्षतिग्रस्त होने से हाथी आसानी से आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की रात हुई घटना में भी अनुमानित तौर पर यही माना जा रहा है कि हाथी क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार से ही आबादी क्षेत्र में आया होगा।
-
पीड़ित परिवार से मिले विधायक
हाथी के हमले में मृत जमील के परिजनों से शनिवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में हाथी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है या जहां से हाथी कूदकर आबादी में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे स्थानों को चिह्नित कर तत्काल मरम्मत कराई जाए और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। राजाजी टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक शिरिन संजय पंडित ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष के संबंध में शासनादेश के तहत पीड़ित परिवार को मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने के लिए विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाबू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाथी की आमद पर वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
मारखम ग्रांट झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत के बाद कांसरो वन रेंज की ओर से संबंधित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीणों को अकेले जंगल अथवा सुनसान क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी कांसरो शीतल वैद्य ने कहा कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि समय पर विभागीय टीम पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें