फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथी ने आम के पेड़ों को पहुुंचाया नुकसान

Sun, 13 Jul 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुड़ियाल ग्राम पंचायत में बीती रात हाथी ने ग्रामीणों के आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। कुड़ियाल गांव थानो वन रेंज के जंगल से सटा है। यहां अक्सर हाथी और दूसरे जंगली जानवरों का खतरा रहता है।
विज्ञापन


बीती रात जंगल से निकलकर एक हाथी कुड़ियाल गांव में दाखिल हुआ, जिसने काफी देर तक आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। पेड़ों की बड़ी टहनियों के टूटने की आवाज सुनकर लोगों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया। हाथी ने विजय कठैत, अजय कठैत, पूरण सिंह आदि के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। स्थानीय निवासी महिपाल सिंह कृषाली ने कहा कि हाथी ने काफी नुकसान पहुंचाया है इसलिए प्रभावितों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। रेंजर थानो एनएल डोभाल ने कहा कि कुड़ियाल में हाथी के घुसने की सूचना है। जंगल से सटे हुए इलाकों में हाथी कई बार घुस जाते हैं। संबंधित वन्यकर्मियों को गश्त बढ़ाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें