अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चौदह बीघा में सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन ढालवाला मुनि की रेती के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संवाद कार्यक्रम परिवार में बुजुर्गों का महत्व, भूमिका और सुरक्षा विषय पर आयोजित हुआ।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपभोक्ताओं को झटका...बिजली के दामों में 11 % तक बढ़ोतरी संभव, इस हफ्ते हो सकती हैं नई दरें घोषित
आज के युवाओं में ज्यादा पैसा कमाने की होड़ है। युवा विदेश में जाकर बस रहे हैं। युवा उत्तराखंड में स्वरोजगार से अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकते हैं। बच्चों के विदेश में बसने से यहां उनके माता पिता अकेले पड़ जाते हैं। - खुशहाल सिंह राणा
लोग पलायन कर मैदानी क्षेत्रों में बस रहे हैं। पहाड़ में पूरी जिंदगी नौकरी करने वाले बुजुर्ग भी परिवार के साथ मैदानी क्षेत्रों में बस गए हैं। बुजुर्ग वहां खुद को असहज महसूस करते हैं। अपने गांव की याद सताती है। -पूर्ण सिंह