फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा में बह रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया

Wed, 25 Mar 2026 03:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बहत्तर सीढ़ी के समीप गंगा में बह रहे एक बुर्जग व्यक्ति को जल पुलिस की मदद से बचाया गया। त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली की कोई व्यक्ति गंगा में बह रहा है।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही घाट पर तैनात जल पुलिस अपने उपकरणों के साथ आस्था पथ की ओर रवाना हुई। व्यक्ति को बचाने के लिए जल पुलिस के जवानों ने बहत्तर सीढ़ी के समीप गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद बहत्तर सीढ़ी से करीब दो सौ मीटर दूर आवास विकास गली नंबर 4 के समीप से जल पुलिस ने बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।

जल पुलिस की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया, उसके बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गंगा में बह रहे बुजुर्ग की पहचान राजीवग्राम ढालवाला मुनि की रेती निवासी बचन सिंह नेगी 78 वर्ष पुत्र शेर सिंह नेगी के रूप में हुई है। बचाव दल में चैतन्य त्यागी, हरीश गुसाईं, विनोद सेमवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें