फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लड टीम ने टापू में फंसे आठ पर्यटकों को बचाया

विज्ञापन
मुनिकीरेती में गगां का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करने के बाद फ्लड टीम के - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अंतर्गत जानकीसेतु के समीप, गंगा नदी में टापू में फंसे आठ पर्यटकों को मुनिकीरेती नावघाट पर तैनात, 40 बटालियन फ्लड कंपनी हरिद्वार की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बचाया। पर्यटकों ने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम सदस्य उत्तम रावत ने बताया कि जानकीसेतु के समीप कुछ पर्यटक गंगा नदी का जलस्तर कम होने से टापू की ओर चले गए थे। दोपहर के बाद अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से पर्यटकों को किनारे आने का रास्ता नहीं मिला। इस दौरान पर्यटकों में चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। घाट पर तैनात फ्लट टीम के जवानों ने नदी में राफ्ट की मदद से टापू में फंसे करीब आठ पर्यटकों को सकुशल बचाया। जिसमें सिमरन, निवासी रायवाला, शालिनी राणा, कानू क्षेत्री, डोईवाला, विवेक थापा मिंयावाला, देवेंद्र, महेंद्र गुड़गांव, बीरबल सिंह, हरीश सिंह शीशमझाड़ी ऋषिकेश के पर्यटक शामिल थे।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम में उत्तम सिंह, सुनील रावत, मनोज बिष्ट, शिवम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें