फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगटाली में मोटरपुल को लेकर कोर्ट की शरण लेगी स्थानीय जनता

विज्ञापन
इसी स्थान पर गंगानदी में प्रस्तावित था, सिंगटाली मोटरपुल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। ढांगू विकास समिति बैनर तले स्थानीय निवासियों ने कैलाश गेट स्थित एक होटल में सिंगटाली मोटरपुल निर्माण को लेकर एक बैठक की। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर स्थानीय निवासियों ने कोर्ट की शरण लेने और एक दिन का सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक में ढांगू विकास समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि 30 अगस्त 2006 में तत्कालीन सरकार की ओर से कौडियाला से ब्यासघाट तक 21 किलोमीटर मोटरमार्ग बनाने के साथ ही सिंगटाली गांव (टिहरी) और ढांगूगढ़ (पौड़ी) के मध्य 270 मीटर स्पान के पुल की स्वीकृति दी थी। करीब 17 करोड़ की लागत से पुल बनना था। पुल के प्रथम चरण के लिए 58 लाख रुपये की किश्त जारी की गई थी। पुल निर्माण के लिए लोनिवि पौड़ी विश्व बैंक खंड की ओर से उक्त स्थान पर भूगर्भीय जांच और मिट्टी की जांच की गई थी। एक एनजीओ के कहने पर सरकार की ओर से पुल को रद्द कर दिया गया था। इस पुल के बनने से देहरादून, ऋषिकेश से रामनगर (नैनीताल) की दूरी कम हो जाती। इस पुल के बनने से पौड़ी जिले के सात विकासखंडों के करीब एक हजार गांवों के लोगों को फायदा मिलता। उन्होंने कहा कि एक एनजीओ के कहने पर क्षेत्रीय जनता को नजरंदाज किया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश है। कहा कि
पुल निर्माण को लेकर समिति की ओर से एक जनहित याचिका दायर की जाएगी। पौड़ी जिले के सात विकासखंडों में ग्राम प्रधानों के साथ नुक्कड़ बैठक की जाएगी। अगर जल्द ही सिंगटाली में मोटरपुल का निर्माण शुरु नहीं होता है, तो सिंगटाली में एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष भारत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राजीव बिष्ट, सुनील बिष्ट, वेदप्रकाश मैठाणी, प्रशांत मैठाणी, हनुमान सिंह बिष्ट, संतोष रियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें