फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। धोबीघाट चंद्रेश्वर नगर में 4 अक्तूबर को पंखे के सहारे आत्महत्या करने वाले मृतक धर्मवीर के छोटे भाई महेंद्र शर्मा पुत्र रामभरोसे ने अपनी बेटी के सुसराल पक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अमन शर्मा समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि 4 अक्तूबर को धर्मवीर (55) पुत्र रामभरोसे, निवासी धोबीघाट, चंदेश्वरनगर ऋषिकेश ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर दी थी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके भाई महेंद्र शर्मा ने छह महीने पहले अपनी बेटी की शादी बनखंडी निवासी एक युवक से की थी। शादी के एक माह बाद ही भतीजी के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया, वह भतीजी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बात को लेकर उसने बीते रविवार शाम को भतीजी के पति को समझाने का प्रयास किया। मगर, वह नहीं माना। संभवत: इसी वजह से उसने आत्महत्या कर दी। कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें