फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीर्थनगरी बाईपास के लिए आठ कंपनियां शॉर्टलिस्ट, दिसंबर से निर्माण के आसार

Thu, 12 Nov 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीनपानी से खारास्रोत तक 1161 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन बाईपास
विज्ञापन

- वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनेगा 4.8 किमी लंबा एलिवेटेड मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। तीर्थनगरी को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास परियोजना अब जल्द धरातल पर उतरने जा रही है। तीनपानी से जंगलात चौकी खारास्रोत तक बनने वाले फोरलेन और एलिवेटेड सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है। तकनीकी मूल्यांकन के बाद 15 में से आठ कंपनियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। टेंडर के दूसरे चरण में कार्य आवंटन और लागत तय होने के बाद, दिसंबर माह से निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 पर इस 12.67 किलोमीटर लंबे फोरलेन बाईपास का निर्माण कराया जाना है। यह मार्ग तीनपानी फ्लाईओवर से शुरू होकर भट्टोवाला, योगनगरी रेलवे स्टेशन और ढालवाला होते हुए खारास्रोत पुल तक जाएगा। करीब 1161.27 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस महत्वकांक्षी परियोजना में चंद्रभागा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल और रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन

हाथियों के लिए सुरक्षित रहेगा प्राकृतिक गलियारा
इस बाईपास के बनने से बाहरी वाहन शहर के भीतरी रास्तों से गुजरे बिना ही सीधे निकल सकेंगे। इससे चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और वीकेंड पर ऋषिकेश में लगने वाले भारी जाम से बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना की खास बात यह है कि हाथियों और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही वाले संवेदनशील वन क्षेत्र में करीब 4.876 किमी लंबा एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा। इससे यातायात सुगम होने के साथ-साथ वन्यजीवों का प्राकृतिक गलियारा भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

बाईपास परियोजना की तकनीकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें आठ कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब दूसरे चरण में निर्माण की अनुमति और कुल लागत तय की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही दिसंबर माह तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - विपुल सैनी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड), डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें