फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 23 Feb 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में दिए गए बयान पर दूसरे दिन भी बवाल मचा रहा। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कैबिनेट मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाल पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी मंत्री के कैंप कार्यालय तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले स्थानीय निवासियों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली। प्रदर्शनकारी मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगा कर रास्ता बंद किया था। प्रदर्शनकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक यहां विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड स्वाभिमान मंच के सुधीर राय ने कहा कि पर्वतीय समाज ने प्रेमचंद अग्रवाल को लगातार चार बार जीत दिलाई है। आज कैबिनेट मंत्री पर्वतीय समाज का अपमान कर रहे हैं। राय ने कहा कि सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि जब मंत्री ने सदन के भीतर पर्वतीय समाज के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया तो सत्तापक्ष के नेता मौन रहे।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र मास्टरजी ने कहा कि मंत्री बार-बार पर्वतीय समाज के लोगों को टारगेट करते रहे हैं। अब तो सदन की भी मर्यादाओं को वह तार-तार कर रहे हैं। प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस नेता राजपाल खरोला, गढ़वाली फिल्मों के अभिनेता बलदेव राणा, यूकेडी नेता आशुतोष नेगी, पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र नेगी, आशुतोष तिवारी आदि शामिल रहे।

-



गूलर दोगी क्षेत्र में भी हुआ आंदोलन

दोगी पट्टी के लोगों ने गुलर दोगी में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर यूकेडी नेता सरदार सिंह पुंडीर, विकास चंद्र रयाल, राज कबसुड़ी, शिव शंकर रयाल, रमेश जेठूड़ी, विमला देवी रयाल, मुकेश रयाल आदि मौजूद रहे।



-

अठूरवाला में भी कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका



जौलीग्रांट। अठूरवाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व बीडीसी सदस्य अठूरवाला करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में समिति व अन्य लोगों ने टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया। नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के बयान को बीजेपी ने हकीकत बताया है। जो शर्मनाक है। कैबिनेट मंत्री ने पहाड़ के लोगों को गाली देकर कहा है कि उत्तराखंड पहाड़ के लोगों के लिए नहीं बना है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में यशवंत सिंह गुसाईं, विनोद कोठियाल, नगर सचिव संजीव भट्ट, शार्दूल नेगी, मनोज चमोली, संजय डोभाल, चंद्र प्रकाश काला आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें