फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा देना कर्तव्य हमारा, कर्तव्य को सदा निभाएं हम’

विज्ञापन
अमर उजाला मिशन अपराजिता में शामिल प्रगति विहार की महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मौजूदा समय में भी देश में शिक्षा की बहुत कमी है। गांव और पिछड़े वर्ग के लोग आज भी शिक्षा को अधिक महत्व नहीं देते वहीं शोषण का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की नितांत आवश्यकता है। सोमवार को प्रगति विहार स्थित रघुनाथ मंदिर परिसर में अमर उजाला अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेविका सरोजनी थपलियाल ने मंदिर में दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा देना कर्तव्य हमारा, कर्तव्य को सदा निभाएं हम। प्रसार करें हम शिक्षा का, ज्ञान को खूब बढ़ाएं हम।
विज्ञापन

वर्तमान समय में हर महिला को शिक्षित होना बहुत जरूरी है, अगर वह शिक्षित नहीं होंगे तो हमेशा पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं में उलझी रहेगी और उनका कभी विकास नहीं हो पाएगा। शिक्षित व्यक्ति समाज में यश, कीर्ति, प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करता है। वहीं दूसरी तरफ अशिक्षित व्यक्ति को न तो समाज मेें कोई पूछता है और नहीं उससे कोई बात करना पसंद करता है। शिक्षा ग्रहण करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है शिक्षित व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली सभी समस्याओं को आसानी से हल कर लेता है। इसके लिए हर किसी को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए और शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। पहले की तुलना में वर्तमान में महिलाएं काफी हद शिक्षा की ओर बढ़ रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
वर्तमान समय में शिक्षा ग्रहण करना हर महिला के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा के प्रति महिलाएं स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। शिक्षा से ही महिला सशक्तीकरण के सपने को साकार किया जा सकता है। - सरिता पैन्यूली, शिक्षिका
विज्ञापन

सफल जीवन का निर्वहन करने के साथ ही अपने परिवार और देश के विकास में सहयोग करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा हमारे जीवन का मूल आधार है शिक्षा ही जीवन को रोशन करने में अहम भूमिका निभाती है। - शिखा शाह, गृहणी
शिक्षा के बिना कोई व्यक्ति अपने जीवन में ज्ञान अर्जित नहीं कर सकता है और न कभी सफल हो सकता है। शिक्षा न सिर्फ मनुष्य के अंदर हर विषय के बारे में जानने और चीजों को सीखने समझने की क्षमता विकसित करती है। - दीपा भट्ट, गृहणी
वर्तमान में हर महिला को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए और शिक्षा ग्रहण कर दूसरों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। शिक्षा ही महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। - सरिता गुसाईं, गृहणी
वर्तमान में खासकर बालिका शिक्षा के प्रति एक जागरुकता आंदोलन चलाने की नितांत आवश्यकता है। शिक्षा मनुष्य के शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से भी विकास करने में मदद करती है। - मंजू भट्रट, समाजसेविका
वर्तमान में लड़कियां लड़कों की अपेक्षा शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। शिक्षा ग्रहण कर हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। नारी अब अबला नहीं सबला बन चुकी हैं। - कुसुम कंडवाल, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें