फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख जमा करने के बाद पोल शिफ्ट नहीं कर रहा ऊर्जा निगम

विज्ञापन
लक्ष्मणझूला रोड स्थित हेमकुंड गुरूद्वारे के समीप सड़क के बीचोंबीच लगा बिजली का पोल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर और ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से रोड का अतिक्रमण हटाने के बाद रोड को चौड़ा किया गया। एनएच की ओर से ऊर्जा निगम को 25 लाख रुपये जमा करने के बाद भी बिजली के पोल शिफ्ट नहीं किए गए हैं। राहगीरों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर अब दुकानदारों ने कब्जा कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर की ओर से चंद्रभागा पुल से ब्रह्मपुरी तक रोड का चौड़ीकरण किया जाना है। जहां-जहां पर अतिक्रमण है, विभाग की ओर से उसे भी हटाया जाना है। चंद्रभागा पुल से आगे धनवंतरी भवन, आंध्रा आश्रम और अन्य दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण हटाया गया है। इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हाईवे पर अतिक्रमण होने के बावजूद एनएच खंड श्रीनगर अतिक्रमण ध्वस्त नहीं कर पा रहा है। वहीं हाईवे पर अतिक्रमण ध्वस्त न किए जाने से स्थानीय लोग एनएच खंड की कार्यप्रणाली सवाल उठा रहे हैं। अतिक्रमण को ध्वस्त कर जो टाइल्स बिछाई गई हैं, वहां पर राहगीरों के पैदल चलने की बजाय दुुकानदारों ने सामान और गाड़ी लगाकर कब्जा कर दिया है। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
-----
कोट-
बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम के खाते में 25 लाख जमा कराए गए हैं। उसके बाद भी ऊर्जा निगम के एक फीट ही पोल शिफ्ट करने की बात कर रहा है। पोल शिफ्ट करने में देरी ऊर्जा निगम की तरफ से ही हो रही है हमारी तरफ से नहीं।
विज्ञापन

- वीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता, लोनिवि, एनएच खंड श्रीनगर गढ़वाल
---
कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से किसी प्रकार की धनराशि ऊर्जा निगम के खाते में जमा नहीं कराई गई है। इस्टीमेट के अनुसार ही धनराशि जमा करने के बाद पोल शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डीपी सिंह, ईई ऊर्जा निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें