आबकारी विभाग के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में 23 पेटी शराब के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि मंगलवार को दांडी, रानीपोखरी में बीरपाल सिंह, निवासी गाजणा, चंबा टिहरी को एक वाहन से 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं, दूसरी ओर रायपुर में गुरमीत सिंह, निवासी डांडा, राघववाला, हरिद्वार को दो पेटी अंग्रेजी और छह पेटी देसी शराब के साथ पकड़ा गया। टीम में ऋषिकेश आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद, दीवान देवानंद वेदवाल, अर्जुन सिंह आदि शामिल थे।