फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में ड्रेस कोड में दिखने लगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस सरकारी अस्पताल में अब मरीजों को चिकित्सकों को पहचानने में कोई परेशानी नहीं होगी। अब सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ड्रेस कोड में नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में कुछ चिकित्सक हरे रंग की यूनिफॉर्म में दिखाई दिए। कुछ चिकित्सक अभी भी बिना यूनिफॉर्म के आ रहे हैं। लेकिन वे भी जल्द यूनिफॉर्म में नजर आयेंगे। सीएसएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में सभी चिकित्सकों ने लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके लिए सभी चिकित्सकों की ड्रेस भी बन गई है। अस्पताल में जल्द सभी चिकित्सक एक तरह की ड्रेसकोड में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें