फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर के गंभीर लक्षणों को न करें नजर अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मौसम में बदलाव के साथ योगनगरी में वायरल फीवर बेेकाबू होता जा रहा है। वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों में कई गंभीर लक्षण भी सामने आ रहे हैं। कई मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने में 15 दिन का समय लग रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल फीवर के गंभीर लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाना जरूरी है।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर के रोजाना 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं निजी क्लीनिकों और अस्पतालों की ओपीडी में इलाज के लिए वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश मरीजों में बुखार, जुकाम, गले में दर्द और सिरदर्द जैसे वायरल फीवर के सामान्य लक्षण मिल रहे हैं। लेकिन कई मरीजों में गंभीर लक्षण भी सामने आ रहे हैं। इनमें 15 दिनों तक लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, ब्लड प्रेशर का सामान्य से कम होना, शरीर के तापमान का गिराना, हृदय की गति का बढ़ना आदि लक्षण शामिल हैं। एम्स ऋषिकेश के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट प्रोफेसर बीके बस्तिया का कहना है कि वायरल फीसर पहले आठ दिन में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। वायरल फीवर के गंभीर लक्षणों को नजर अंदाज करना मरीज की सेहत पर भारी पड़ सकता है। मरीजों को सेल्फ मेडिकशन को बचना चाहिए। परेशानी बढ़ने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। प्रोफेसर बीके बस्तिया बताया कि पोस्ट कोविड के मरीजों को वायरल फीवर अधिक परेशान कर रहा है। पोस्ट कोविड मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में वे वायरल फीवर की चपेट में आ जाते हैं। मरीजों को लंबे समय तक खांसी, सांस लेने में तकलीफ और गले में जकड़न जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड मरीजों को वायरल फीवर के गंभीर लक्षण प्रकट होते ही विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
वायरल फीवर के गंभीर लक्षण
पल्स रेट का बढ़ जाना, ब्लड प्रेशर सामान्य से कम होना, शरीर का तापमान गिरना, पेट दर्द, उल्टी, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, लीवर में सूजन, दौरे पड़ना, शरीर में सूजन, बैचेनी, पेट का फूलना
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको सबसे अधिक खतरा
पोस्ट कोविड मरीज, छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज, किडनी, हृदयरोग के मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें