फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमसीपी ने सात और लकी इलेवन ने 13 रन से जीता मैच

Sat, 31 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला स्थित आम बगीचे में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो लीग मैच मुकाबले खेले गए। मैच का पहले मुकाबला डीएमसीपी ने सात और दूसरा मुकाबला लकी इलेवन ने 13 रनों से जीता।
विज्ञापन


क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ऑल इज वेल और डीएमसीपी के बीच हुआ। डीएमसीपी ने पहले टॉस जीतकर 12 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल इज वेल की टीम 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 92 रन बना सकी। इसमें डीएमसीपी ने सात रनों से यह मुकाबला जीता।
दूसरा मुकाबला ड्रावो इलेवन और लकी इलवेन के बीच खेला गया। लक्की इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसमें उन्होंने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में ड्रावो इलेवन 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इसमें लकी इलेवन ने 13 रनों से मैच अपने नाम किया। लकी इलेवन से विक्की को 27 रन और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस मौके पर राहुल धाकड़, रामजी पांडेय, शिवा बत्रा, सोनू बिष्ट, लाला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें