फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खेत में पहुंचीं डीएम, धान काटकर और मड़ाई कर परखी उपज‎

Mon, 19 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- ‎क्रॉप कटिंग से प्राप्त उपज के आधार पर होगा औसत उत्पादन का आकलन
विज्ञापन

नरेंद्रनगर। जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने सोमवार को नरेंद्रनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओणी के राजस्व ग्राम तलाई में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ स्वयं धान की कटाई और मंडाई कर प्राप्त उपज का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कृषक से फसल की स्थिति और उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।‎
विज्ञापन

‎राजस्व विभाग की ओर से कृषक जोत सिंह पुंडीर के खेत में प्लॉट तैयार कर क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया जिसमें 8 किलो 955 ग्राम धान प्राप्त हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल को सुखाने के बाद 15 दिन बाद उपज का वास्तविक आकलन किया जाएगा। क्रॉप कटिंग प्रयोग की प्रक्रिया सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से दर्ज की गई। डीएम ने कृषक से धान की किस्म और बीज के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता व सटीकता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसलों की औसत उपज और कुल उत्पादन का आकलन किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा और फसल बीमा राशि निर्धारित करने में भी किया जाता है। ‎डीएम ने इच्छुक किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

‎इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष चंद्र घिल्डियाल, डीपीआरओ एमएम खान, एडीपीआरओ राकेश शर्मा, कानूनगो राय सिंह, पटवारी विनोद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें