जौलीग्रांट। सेवानिवृत राजकीय पेंशनर संगठन डोईवाला की मासिक बैठक सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र कान्हरवाला में आयोजित की गई। इसमें कहा गया कि तहसील के अंतर्गत बनने वाली सड़कों के नाम क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखने की मांग उठाई गई। संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली ने कहा कि तहसील के अंतर्गत बनने वाली सड़कों का नाम क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा जाना चाहिए। वहीं एयरपोर्ट का नाम जौलीग्रांट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा के पिता गुलाब सिंह वर्मा के नाम से रखा जाना चाहिए। सोहन सिंह नेगी ने कहा कि कुछ आहरण वितरण अधिकारी (डीडीओ) आश्रितों के प्रतिपूर्ति बिलों पर बार-बार शपथ पत्र मांगते हैं। आहरण वितरण अधिकारी सीधे उसी कोषागार को बनाया जाना चाहिए जहां से पेंशनर अपनी पेंशन लेता है। इस अवसर पर चत्तर सिंह पुंडीर, सत्यपाल सिंह पुंडीर, नरेश कुमार पुंडीर, मदन सिंह बुटोला, प्रेम चंद, गुलाब सिंह नेगी, रामदेव भट्ट, शिव सिंह कृषाली, हरि प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।