श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के समीप खेल मैदान में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से दीपावली मेला का आयोजन किया गया। मेले में ऑटो एक्सपो और मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के साथ ही मेहंदी, गायन, नृत्य, कपल शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शनिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता ममगाईं ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। मेले में गढ़वाली कलाकार संस्कृति भट्ट को मेयर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मेले में खाने पीने के स्टॉल, झूले आदि आकर्षण का केंद्र रहे। क्लब सचिव सुमित चोपड़ा ने बताया कि मेले में लक्की ड्रा प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें प्रथम विजेता को हीरो बाइक, द्वितीय विजेता को रेफ्रीजिरेटर, तृतीय विजेता को एलईडी, चतुर्थ विजेता को म्यूजिक सिस्टम और पांचवे विजेता को इंडेक्शन चूल्हा उपहार में दिया जाएगा।
इसके अलावा चोपड़ा यूनिफार्म की ओर से 25 हजार स्कूली बच्चों को निशुल्क कूपन वितरित किए गए। जिसमें मेले में हर घंटे में पांच स्मार्ट वॉच, पांच पानी की बोटल, पांच ब्लूटूथ हैंड फोन मिलेगा। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर अलंकार ज्वेलर्स की ओर से निशुल्क सिल्वर कूपन वितरित किए गए हैं।
जिसमें हर घंटे पांच लोगों को चांदी के सिक्के मिलेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को घोषणा देर रात होगी। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सुशील छाबड़ा, सचिव सुमित चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अरविंद किंगर, धीरत मखीजा, अभिनव गोयल, लवीश अग्रवाल, पंकज चंदानी, विशाल भल्ला, प्रतीक कालिया, विशाल कक्कड़, आशीष अग्रवाल, तरुण चोपड़ा, अतुल जैन, चाहत चोपड़ा आदि शामिल रहे।