मान सिंह स्टेडियम जयपुर में बीती 31 मार्च को आयोजित 17वीं नेशनल पैरा एथलीट्स दिव्यांग चैंपियनशिप में तीर्थनगरी के वरुण जैन ने शॉटपुट प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
बताया गया कि एक दिवसीय नेशनल पैरा एथलीट्स के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभर से दो हजार से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें तीर्थनगरी के वरुण जैन ने शॉटपुट में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक झटक लिया।
वरुण के पिता विजय जैन का कहना है कि अगर वरुण को अधिक अवसर मिले तो, वह प्रदेेश और देश के लिए और भी कई पदक हासिल करेगा। इस उपलब्धि के लिए ऋषिकेश व्यापार सभा के अध्यक्ष नवल कपूर ने वरुण को बधाई दी।