कहा- हाथी बर्बाद कर चुके सैकड़ों बीघा फसल
हाथियों के उत्पात से परेशान सिमलास ग्रांट समेत आसपास के गांवों के किसानों ने राज्य किसान सैनिक एकता मंच के बैनर तले शनिवार को प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसानों ने देहरादून कूच किया और यहां वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राणा ने बताया, जंगली हाथियों ने किसानों का चैन छीन लिया है। आए दिन हाथियों का समूह गांव में प्रवेश कर जाता है और किसानों की फसल बर्बाद कर देता है। ग्रामीण इस समस्या को कई बार वन विभाग के अधिकारियों को बता चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या की अनदेखी कर रही है। हाथी खेतों में तैयार हो रही फसलों को तबाह कर रहे हैं। किसान उमेद वोरा ने बताया अब तक हाथियों ने सैकड़ों बीघा धान, गन्ना और चारे की फसल खराब कर दी है। विभागीय स्तर पर मुआवजे की भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
किसान सैनिक एकता मंत्र के महासचिव दरपान बोरा ने बताया कि किसानों ने देहरादून के डीएफओ और राजाजी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक से मुलाकात कर समस्या बताई है। प्रदर्शन में जरनैल सिंह, प्रेम सिंह पांचाल, रफल सिंह, दीवान सिंह, दीपक पाल, कुंदन बोरा, माधव सिंह, जगदीश, दयाराम, वीरेंद्र सिंह, कपिल आदि थे।