फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय को जुड़वा कैंपस बनाने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला।
विज्ञापन

शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण बुधवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्राध्यापकों के साथ बैठक कर डोईवाला महाविद्यालय को ऋषिकेश के साथ जुड़वा परिसर बनाने को लेकर संभावनाएं तलाशी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी डोईवाला महाविद्यालय में संचालित हो रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों के साथ बैठक कर उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। डोईवाला कॉलेज के प्राध्यापकों ने कुलपति के समक्ष डोईवाला महाविद्यालय को ऋषिकेश के साथ जुड़वा परिसर बनाने की मांग रखी। बताया गया कि सौंग नदी के तट पर वनों के मध्य बेहतर वातावरण में विश्वविद्यालय को विकसित करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। डोईवाला में मुख्य हाईवे, रेल और हवाई यातायात की सुगमता रहेगी। शिक्षकों ने पाठ्यक्रम को भी पुनर्गठित करने पर विचार दिए। कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने डोईवाला कॉलेज में सुविधाओं को बढ़ाने और विकसित करने की दिशा में ठोस प्रयास करने का भरोसा दिया। इससे पहले डोईवाला कालेज के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी के आगमन पर स्वागत किया। कालेज में संचालित हो रही परीक्षाओं के निरीक्षण में सहयोग दिया। इस दौरान मीडिया प्रभारी डॉ. एसके कुड़ियाल, डॉ. एमएस रावत, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. डीएन तिवारी, डॉ. इकबाल, डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. नूर हसन, डॉ. नवीन नैथानी, डॉ. एसएस बलूडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें