फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और अचानक मटमैला हो गया गंगा के पानी का रंग

विज्ञापन
ऋषिकेश में अचानक मटमैला हुआ गंगा का पानी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। चमोली आपदा के बाद टूटे ग्लेशियर से उत्पन्न हुई गाद अब जाकर ऋषिकेश पहुंची। पिछले करीब दो माह से नीले रंग में बह रहा गंगा का जल बुधवार को अचानक मटमैला हो गया। है। गंगा का जलस्तर भी पहले के मुकाबले कुछ बढ़ा हुआ था। लेकिन कुछ देर बाद ही स्थिति का सही पता चलते से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अवर अभियंता सन्नी विश्नोई ने बताया कि सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 337.79 मीटर था। जबकि शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 337.22 मीटर, पांच बजे 337.08 मीटर और शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 336.98 मीटर पर जा पहुंचा। बुधवार को पूरे दिन गंगा के पानी का रंग मटमैला बना रहा। उसके भारी मात्रा में गाद बहकर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें