फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सुकून के कुछ दिन बिताकर लौटे सोनू निगम

विज्ञापन
पारिवारिक मित्र के साथ गायक सोनू निगम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। लोकप्रिय गायक सोनू निगम तीन दिन तीर्थनगरी में प्रवास के बाद आज मुंबई लौट गए। वे ऋषिकेश में नीजि प्रवास पर थे। सोनू निगम ऋषिकेश में पिछले तीन दिनों से रह रहे थे। मायानगरी से दूर वे यहां शांति और शुकून के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर गंगा तट पर योग-ध्यान किया। इसके साथ ही उन्होंने मोहनचट्टी में बंजी जंपिंग का आनंद भी लिया। ऋषिकेश में वह अपने मित्र डॉ. प्रदीप सेठी के साथ एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलत होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार और मसूरी का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जब सोनू निगम से उनके पसंदीदा गानों की फरमाइस की तो उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और एक से बढ़कर एक गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें