फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा का हुआ सफल ट्रायल

Thu, 04 Sep 2025 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा का ट्रायल करते अ​धिकारी: एयरपोर्ट प्रशासन
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान एयर इंडिया के कुल 21 यात्री डिजी गेट से बिना लाइन में लगे और बिना दस्तावेज दिखाए टर्मिनल के अंदर दाखिल होकर फ्लाइट तक पहुंचे।
विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की सुविधा शुरू करने के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बीसीएएस) से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद ट्रायल पूरा कर लिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही डिजी यात्रा का शुभारंभ संबंधित मंत्री या बड़े नेता से जल्द कराया जा सकता है।
कार्यकारी निदेशक दीपक चमोली ने कहा कि यात्रियों को मैनुअल अपना पहचान पत्र, टिकट या संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिखाना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर लगे संबंधित उपकरणों और आधुनिक कैमरों से यात्री के चेहरे की पहचान के बाद डिजी गेट ऑटोमेटिक खुल जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त महाप्रबंधक नितिन कादियान, एयरपोर्ट मैनेजर मैनेजर वैभव बंसल, सीएसओ विपिन यादव, असिस्टेंट कमांडेंट केसी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-
ऐसे मिलेगा लाभ

डिजी यात्रा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में डिजी यात्रा एप डाउनलोड करना होगा। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप में अपना फ्लाइट नंबर, टिकट और अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा गेट पर कैमरे और दूसरे उपकरण डिजी एप पर दर्ज यात्री का चेहरा स्कैन और मौके पर खड़े यात्री के चेहरे से मिलाकर कर गेट खोल देंगे। डिजी एप में दर्ज डाटा यात्रा पूरी होने के 24 घंटे बाद खुद ही डिलीट हो जाएगा। वह सुविधा देश के दिल्ली, मुंबई, पटना बनारस आदि बड़े एयरपोर्ट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें