षडर्शन साधु सामज, अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति की ओर से आयोजित पवित्र छड़ी यात्रा चारधाम दर्शन के बाद त्रिवेणीघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में यात्रा का स्वागत किया गया।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी ने बताया कि 14 अप्रैल को पवित्र छड़ी यात्रा देवभूमि उत्तराखंड के चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए निकली। यात्रा आदि गुरु शंकराचार्य अखाड़ा श्री शंभू पंचनाम दशनाम आह्वान नागा संन्यासी की ओर से ऋषिकेश त्रिवेणीघाट से शुरू की गई थी। यात्रा में 13 अखाडे और 124 संप्रदाय के साधु -संत शामिल होते हैं। सात जून को यात्रा सुबह करीब 10 बजे त्रिवेणीघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर में पहुंची। इस दौरान लोगों ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। उसके बाद यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इस मौके पर महंत रवि गिरी, महंत सत्यनारायण गिरी, महंत छन्नू गिरी, महंत कार्तिक गिरी, महंत मिठा पुरी आदि शामिल रहे।