ट्रांजिट कैंप में 14387 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने के लिए सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी रही। बदरीनाथ के लिए 4636, केदारनाथ के लिए 4952, गंगाेत्री के लिए 2376 और यमुनोत्री के लिए 2281 तीर्थयात्रियों पंजीकरण कराया।
हेमकुंड की यात्रा पर जाने के लिए ट्रांजिट कैंप से 142 और लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा के काउंटर से 1772 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। वहीं रोडवेज और रोटेशन की 29 बसों से 1117 तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा पर रवाना हुए। इन बसों में रोटेशन की 15 बसों से 434 तीर्थयात्री और रोडवेज की 19 बसों से 683 तीर्थयात्री चारधाम रवाना हुए।