फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ क्षेत्र में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने कुंभ क्षेत्र में होने वाले स्थाई एवं अस्थाई निर्माण कार्य को लेकर के चर्चा वार्ता की।
विज्ञापन

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि 2021 में होने वाले कुंभ के सफल संचालन के लिए ऋषिकेश विधानसभा सहित पूरे कुंभ क्षेत्र में विकास योजनाएं शीघ्र स्वीकृत करवाई जाएं ताकि कार्य शीघ्रता से प्रारंभ हो सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रभागा नदी पर पुल का निर्माण, विभिन्न सड़कें, विद्युत व्यवस्था, मां गंगा के तट के विभिन्न घाटों का निर्माण, आस्था पथ का सौंदर्यीकरण शीघ्रता से कराया जाएगा। इससे समय रहते हुए विकास के कार्य धरातल पर उतर सकेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा है कि कुंभ क्षेत्र में जल्दी ही शेष योजनाओं की स्वीकृति दी जाएगी और कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें