फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पहुंचेे व्यक्ति से दो लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। बैंक में पैसा जमा कराने आए एक व्यक्ति से बृहस्पतिवार को दो लाख की टप्पेबाजी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहीं दो संदिग्ध महिलाएं पुलिस के राडार पर हैं।
विज्ञापन

कुड़कावाला निवासी जगत सिंह पुत्र स्व. नैन सिंह डोईवाला बृहस्पतिवार को पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में पैसा जमा कराने पहुंचे थे। जगत सिंह ने डोईवाला के ही एक बैंक से यह रकम निकाली थी। बैंक में डिपाजिट फार्म भरने के दौरान दो महिलाएं उन्हें मिलीं। जब वह काउंटर पर रकम जमा कराने के पहुंचे तो कोट की जेब से रकम गायब थी। इस घटना घबराए वे रकम इधर उधर ढूंढने लगे, लेकिन रकम नहीं मिली। इसी बीच महिलाएं भी चली गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक और आसपास के दुकानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें दो महिलाएं संदिग्ध रूप से पीड़ित के आसपास दिखाई दीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हीं महिलाओं ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम महिलाओं की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें