फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देवभूमि पब्लिक और मानस इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड टग ऑफ वार एसोसिएशन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ब्लूमिंग बड्स स्कूल खदरी श्यामपुर में स्व. मूर्ति सिंह जेठुड़ी की स्मृति में अंतर-विद्यालय टग ऑफ वार प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 17 स्कूलों की टीम ने भाग लिया। अंडर 10 वर्ग में देवभूमि पब्लिक स्कूल और अंडर 12 वर्ग में मानस इंटरनेशनल स्कूल विजेता बने।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी, हैप्पी होम मांटेसरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या प्रतिभा शरण, पूर्व वायुसेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, समाजसेवी उत्तम सिंह असवाल, स्कूल प्रबंधक नरेंद्र सिंह और प्रधानाचार्या सुमन जेठुड़ी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अंडर 10 में देवभूमि पब्लिक स्कूल प्रथम, अनमोल पब्लिक स्कूल द्वितीय, मानस इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, अंडर 12 में मानस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल द्वितीय, संस्कार सृजन स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लालमणि रतूड़ी, रघुवीर सिंह रावत, सुनीता रावत, सीता पयाल, रेखा भंडारी, अनीता चौहान, रीमा यादव, शेर सिंह थापा, अनिकेत प्रजापति, सिद्धांत, विवेक कुलियाल, जसमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें