फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देवलसारी महादेव के भजन गीत का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। देरादून रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स में अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाली संगीत की प्रस्तुति देवलसारी महादेव भजन गीत का लोकार्पण किया गया। लोक गायक अमन खरोला और लोक गायिका मनीषा रयाल की मधुर आवाज से सजे भजन गीत का लोकार्पण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने किया।
विज्ञापन

महासभा अध्यक्ष ने भजन गायक अमन खरोला और गायिका मनीषा रयाल को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। भजन गीत के लेखक लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी, मां भद्रकाली देवी, मां राजराजेश्वरी देवी, मां चंद्रबदनी देवी, ओणेश्वर महादेव के गुणगान पर आधारित भजन और जागर गीतों को श्रोताओं की ओर से खूब पसंद किया जा चुका है। भजन गीत की शूटिंग देवलसारी महादेव मंदिर देवलपर्वत खास पट्टी टिहरी गढ़वाल में हुई है। भजन गीत का संगीत जय कुड़ियाल, एडिटिंग एवं डिजाइनिंग टिकेंद्र सिंह और कैमरामैन की भूमिका अरुण हिमेश ने निभाई है। इस मौके सहगायक शीशपाल खरोला, सुरेश कोठारी, चांदनी रयाल, शुभम गुनसोला, मनोज नेगी, अलका बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें