फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निराश्रित गोवंश बन रहे परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। शहरी इलाकों में मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक निराश्रित गोवंश नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। नगर पालिका की ओर से समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
नगर पालिका के मुख्य बाजार रेलवे रोड से लेकर भानियावाला, शुगर मिल रोड और प्रेमनगर बाजार में पिछले काफी दिनों से निराश्रित गोवंश लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी कर रहे हैं। पशु मुख्य मार्गों पर कब्जा जमाने से लेकर खेतों में तैयार हो रही फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर पालिका की ओर से काफी समय पहले अभियान चलाकर गोवंश पकड़कर गोशालाओं में भेजा गया था। पिछले कुछ माह से दोबारा निराश्रित गोवंश काफी संख्या में नगरीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अवतार सिंह सैनी ने बताया कि नगर पालिका को गोवंश की समस्याओं को लेकर कई बार अवगत कराया जा चुका है। निराश्रित गोवंश से किसानों से लेकर आमजन परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका के चांदमारी क्षेत्र की नगर सभासद सुनीता सैनी ने आगामी बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को उठाकर निदान के प्रयास किए जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि समस्या का संज्ञान लिया जा चुका है। जल्द निदान के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें