फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कोरोनेशन से गांधी अस्पताल शिफ्ट होगी डेंटल यूनिट, मंगलवार से यहीं मिलेंगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोरोनेशन में लगातार बढ़ रहे मरीजों के दबाव के चलते किया गया स्थानांतरण
विज्ञापन

देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल की डेंटल यूनिट अब गांधी शताब्दी अस्पताल, डालनवाला में संचालित होगी। यूनिट में लगी डेंटल चेयरों समेत उपचार से संबंधित आवश्यक उपकरणों को गांधी अस्पताल स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार तक शिफ्टिंग पूरी होने के बाद दंत रोगियों को इलाज की सभी सेवाएं गांधी अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी। कोरोनेशन अस्पताल में लगातार बढ़ रहे मरीजों के दबाव और व्यवस्थाओं को सुचारु करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। नेत्र विभाग को यहां शिफ्ट किया जा चुका है। अब डेंटल यूनिट को भी गांधी अस्पताल में स्थायी रूप से संचालित करने की तैयारी है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शिफ्टिंग का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और निर्धारित समय तक यूनिट को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत कोरोनेशन अस्पताल में तैनात पांचों डेंटल चिकित्सक गांधी अस्पताल में ही मरीजों का उपचार करेंगे। प्रत्येक चिकित्सक के लिए एक डेंटल चेयर उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों के अनुसार यूनिट में दंत उपचार के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी जिससे मरीजों को इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि विभागों का पुनर्गठन मरीजों की सुविधा और अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

लंबे इंंतजार से भी मिलेगी राहत
डेंटल यूनिट के गांधी अस्पताल में स्थानांतरित होने से मरीजों को उपचार के साथ पर्चा और बिलिंग जैसी प्रक्रियाओं में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या के चलते पंजीकरण और बिलिंग काउंटरों पर अक्सर लंबी कतारें लगती हैं। विभागों के स्थानांतरण के बाद इस दबाव में कमी आने की संभावना है। जिसका सीधा फायदा मरीजों और तीमारदारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अस्पताल से डेंटल यूनिट गांधी शताब्दी अस्पताल में शिफ्ट की जा रही है। मंगलवार तक शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अब डेंटल सुविधाएं गांधी शताब्दी अस्पताल में मिलेंगी। डॉ. यतेंद्र सिंह, सीएमएस, कोरोनेशन अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें