फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अधिवक्ता से बदसलूकी का आरोप, कोतवाली में किया प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिवक्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर संबधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

डोईवाला। अधिवक्ता के साथ कुछ लोगों की ओर से कथित रूप से बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। मामले में शुक्रवार को परवादून बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कोतवाली डोईवाला पहुंचकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर संबधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि बूहस्पतिवार शाम को डोईवाला के अधिवक्ता विशाल अग्रवाल से माजरी ग्रांट में एक भूमि मामले के संबंध में कुछ लोगों ने कथित रूप से बदसलूकी की। बदसलूकी करने वाले लोग जमीनों के कारोबार से जुड़े हुए हैं। शुक्रवार को परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा और सचिव मनोहर सिंह सैनी के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर अधिवक्ता के साथ बदसलूकी करने पर आक्रोश व्यक्त किया। सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिवक्ताओं के हितों के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन सोलंकी और अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं ने हमेशा कानून के दायरे में रहकर न्याय के लिए आवाज उठाई है। संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं ने उचित कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुशील वर्मा, अतुल कुमार, महेश लोधी, संदीप जोशी, साकिर हुसैन, सुरेश भट्ट, रोहित बडोला, मनीष धीमान, नितिन गोला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें