रानीपोखरी के घमंडपुर गांव और विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला के बीच जाखन नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि बरसात में जाखन नदी उफना जाती है। ऐसे में पुल नहीं होने से घमंडपुर-अठूरवाला के बीच आवाजाही करने के लिए चार किमी की जगह 12 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे बड़ी समस्या लालटप्पर इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले, एयरपोर्ट और हिमालयन अस्पताल के कर्मियों को करनी पड़ती है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि लोग लंबे समय से घमंडपुर और अठूरवाला के बीच जाखन नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान शमशेर सिंह पुंडीर, राजपाल कृषाली, अजय रावत, धूम सिंह रावत,जयप्रकाश, महेंद्र सिंह, नितिन, आशीष मुकेश, संगीता देवी, पिंकी पंवार आदि मौजूद रहे।