फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: केक काटकर चिकित्सकों ने मनाया डॉक्टर्स डे

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शनिवार को चिकित्सालय के प्रशासनिक विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार चंदोला ने कहा कि चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक सामंजस्य बनाकर मरीजों की सेवा भाव में लगे हुए हैं। यह दिवस निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले डॉक्टर्स के प्रति आभार और प्रशंसा करने का अवसर प्रदान करता है। डाॅ. उत्तम खरोला ने कहा कि यह दिवस बीमारियों का निदान करने, उपचार प्रदान करने और जीवन बचाने में चिकित्सकों की ओर से प्रदान की गई अमूल्य सेवाओं की याद दिलाता है। कार्यक्रम के संचालक नीरज गुप्ता ने कविता के माध्यम से चिकित्सकों की ओर से दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं का भाव प्रकट किया। इस दौरान चिकित्सालय से स्थानांतरित हुए तीन चिकित्सक डॉ पंकज कुमार शर्मा, डॉ. बीएस टोलिया और डॉ. विजय थपलियाल को विदाई दी गई। साथ ही तीन नव नियुक्त चिकित्सक डा. कमलेश भारती, वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद सिंह राणा का स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार पांडे, डॉ. कंचन निगम, डा. रोहित उपाध्याय, डॉ. निधि उपाध्याय, डा. विकास घिल्डियाल, डा.शिल्पी गुप्ता, डा. अंकित आनंद, डा. सागर भट्ट, डॉ. रामकुमार, डॉ. उषा अरुण, डा. शुभा श्रीवास्तव, डॉ. अजय नैथानी, नीरज गुप्ता, अंशुमन मखलोगा, पवन कनौजिया, वसुदेव कुमार, आशुतोष, रेखा, धीरजपाल, प्रियंका, विकास धस्माना, केसी भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें