फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पार्किंग बनाने की मांग कर तहसील में प्रदर्शन

Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग बंद करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। रेलमंत्री को ज्ञापन भेजकर यात्री सुविधा बंद करने पर नाराजगी व्यक्त की और पार्किंग बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता डोईवाला में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। रेलवे स्टेशन की पार्किंग बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन देकर पार्किंग बहाल करने समेत अन्य समस्याओं के निदान की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में पहले से ही पार्किंग का अभाव है। अब रेलवे स्टेशन की पार्किंग बंद हो जाने से लोगों को दिक्कतें आ रही है। रेलवे रोड बाजार में जाम जैसी स्थिति बन रही है। वरुण गुप्ता ने कहा कि रेलवे स्टेशन की पार्किंग बंद होने से दिक्कतें आ रही है। ज्ञापन के माध्यम से प्रेमनगर बाजार रेलवे फाटक पर ऊपरी मार्ग पुल के अलावा रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाने की मांग की। इस अवसर पर सभासद गौरव मल्होत्रा, राहुल सैनी, अफसाना अंसारी, सावन राठौर, आरिफ अली, स्वतंत्र बिष्ट, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें