फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटरीकृत खाता खतौनी उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। हरिपुरकलां ग्रामवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके बैराज स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को कंप्यूटरीकृत खाता खतौनी उपलब्ध न होने से उतपन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष से जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर वर्ष 2016 से पूर्व की कंप्यूटरीकृत खाता खतौनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में हरिपुरकलां ग्रामवासियों ने बताया कि कि गांव की कंप्यूटरीकृत खाता खतौनी जारा करने पर प्रशासन ने रोक लगाई गई है। इसके चलते कृषकों और ग्रामीणों को आवास लोन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि के आवेदन में दिक्कतें आ रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव को खाता खतौनी जारी करने पर लगाई गई रोक को हटाने और 2016 से पूर्व की कंप्यूटरीकृत खाता खतौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, शिवानी भट्ट, राजपाल सिंह नेगी, डबल सिंह पवार, सत्य प्रकाश, विनोद भट्ट आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें