ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने श्रम विभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारी को श्रमिक कार्डों को ऑनलाइन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं श्रमिकों के कार्ड जल्द ऑनलाइन नहीं होने पर उन्होंने संबंधित विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेेतावनी दी है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि मलिन बस्तियों में रहने वाले श्रमिकों के साथ श्रम विभाग छलावा कर रहा है। यहां के श्रमिकों ने दो वर्ष पहले श्रम विभाग में श्रमिक कार्ड को ऑनलाइन करने के लिए आवेदन पत्र के साथ अन्य दस्तावेज जमा कर दिए थे। लेकिन आज तक इन लोगों को कार्ड ऑनलाइन नहीं हुआ है। कहा कई श्रमिक विभाग के चक्कर काटकर थक गए हैं। लेकिन अभी तक विभाग ने इनकी समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने श्रम विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लेबर कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए तो वे विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।