फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अवैध वसूली व ब्लैकमेलिंग पर अंकुश लगाने की मांग

Fri, 31 Jul 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। भाजपा ने शहर क्षेत्र में कथित अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर में एक गिरोह सक्रिय है जो इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी कोतवाली पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों से व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों पर अनुचित दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में एक व्यक्ति के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किंग ऑफ उत्तराखंड जैसे बैनर और होर्डिंग लगाकर क्षेत्र में अनावश्यक प्रभाव और भय का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी और उसके सहयोगियों के आपराधिक इतिहास की जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया है कि विरोध करने वाले लोगों को अन्य राज्यों के आपराधिक तत्वों के माध्यम से धमकाने और जान-माल की हानि पहुंचाने की धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने कहा कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहन जांच प्रारंभ कर दी गई है। आरोपों के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है तथा संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियों एवं आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली, धमकी अथवा अन्य किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें