फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

Thu, 25 Dec 2025 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एसडीएम ऋ​​षिकेश को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते स्वा​भिमान मोर्चा के पदा​धिकारी- स्रोत- आयोजक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ओर से अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की संवेदनाओं का प्रश्न है। जब तक इस मामले की सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं होगा। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि सरकार को राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर इस प्रकरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन




प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर राय रावत ने कहा कि यदि सरकार सच में न्याय के पक्ष में है तो सीबीआई जांच से क्यों डर रही है। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा हर लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कुसुम जोशी, दिनेश चंद मास्टर, गौतम राणा, मनीष डिमरी, राजेश गोयल, मोनू पाल, शैलेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें