फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आज से देहरादून-नवी मुंबई के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट

Sun, 29 Mar 2026 02:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से देहरादून एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी उड़ान शुरू होगी। विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से इस फ्लाइट को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखकर विमानन कंपनी द्वारा इस नए रूट पर पहली बार अपनी फ्लाइट शुरू किया जा रहा है। इंडिगो की यह उड़ान नवी मुंबई से हवाई यात्रियों को लेकर आज शाम 5: 35 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, देहरादून से यात्रियों को लेकर यह उड़ान शाम 6:10 पर वापस नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इस उड़ान के शुरू होने से देहरादून एयरपोर्ट एक और नए शहर से सीधी फ्लाइट द्वारा जुड़ जाएगा। इंडिगो अपने 186 सीटर विमान से देहरादून-नवी मुंबई के बीच उड़ान भरेगा। यह दूरी करीब दो घंटे 25 मिनट में तय की जा सकेगी। कंपनी ने आज के लिए एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 10,939 रुपये रखा है। जबकि एक महीने बाद 29 अप्रैल को इसका किराया 9,327 है, जो कम या ज्यादा भी हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें