फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देहरादून बना क्रीड़ा प्रतियोगिता का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिवसीय द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। प्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देहरादून ने सबसे अधिक अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। जबकि नैनीताल की टीम दूसरे और ऊधमसिंह नगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन पर हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, इस तरह के आयोजन से छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा और भारत की मेजबानी में होने वाले कॉमनवेल्थ-2026 में हमारे प्रदेश के ये ही छात्र देश का नाम रोशन करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने कहा, हंस फाउंडेशन की ओर से राजकीय प्राथमिक खेलों में सहयोग, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए अग्रणी भूमिका में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के निदेशक विकास वर्मा, योगेश सुंदरियाल, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) प्रेमलाल भारती, उप निदेशक एसएस चौहान, जूनियर संघ के जिलाध्यक्ष सूरज मंद्रवाल, राज्य खेल समन्वयक लेखराज तोमर, देवेश डोभाल, शशि दिवाकर, अरविंद सोलंकी, मधु पटवाल, कमल सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें