ऋषिकेश। गोविंदनगर स्थित ट्रक यूनियन के समीप बुधवार शाम करीब 6 बजे एक हिरण का बच्चा आबादी क्षेत्र में घुस गया। हिरण के आबादी क्षेत्र में घुसने पर आसपास लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बना रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने इसे पकड़ लिया और इसकी सूचना ऋषिकेश वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरण को रेंज कार्यालय ले गई। जहां बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया है।
रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हिरण एक साल का है। बारिश के कारण ये नदी के तेज बहाव में बह जाते हैं। और कहीं किनारे लग जाते हैं। संभवत: इसके साथ भी यही हुआ, जिसके चलते यह गोविंदनगर क्षेत्र में घुस गया। हिरण के बच्चे को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।