फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दीपांजलि... दीयों से जगमगाई योगनगरी

विज्ञापन
06 दीपावली पर्व पर आसमान में आतिशबाजी का नजारा।संवाद
विज्ञापन
गंगा के पावन तटों पर स्थित योगनगरी ऋषिकेश इस बार दीपांजलि के उल्लास में कुछ ऐसे जगमगा उठी कि हर घाट, हर मंदिर और हर गली दीयों, लड़ियों और मोमबत्ती की स्वर्णिम आभा से नहा गया।
विज्ञापन


योगनगरी और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना की। घर पर लोगों ने विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया। देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता रहा।
सोमवार को सुबह से ही बाजार में दीपावली पर्व की रौनक रही। खरीदारी करने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने अपने घर आंगन को सजाने के लिए तोरण, फूल समेत विभिन्न प्रकार के साज सज्जा के सामान खरीदे। लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने बाजार में लक्ष्मी के पग चिह्नों की भी जमकर खरीदारी की। बच्चों और बड़ों ने बाजार से स्काई शॉट, अनार, बम, फूलझड़ी, क्रैकर्स समेत विभिन्न प्रकार के पटाखों की खरीदारी की। देर शाम लोगों ने अपने घर आंगन को रंगोली से सजाया। उसके बाद घरों में लोगों ने पारंपरिक पकवान, दाल की पकौड़ी, स्वाले, पूरी आदि बनाए।
विज्ञापन


नए और पारंपरिक परिधान व आभूषण धारण कर माता लक्ष्मी की पूजा की। उसके बाद लोगों ने खील बताशे और मिठाई अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बांटे। देर रात तक बच्चे, बड़ों ने घर आगंन, शहर की गलियों, घरों की छत आदि जगहों पर जमकर आतिशबाजी कर दीपावली पर्व मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें