फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी पत्नी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और अन्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हथौड़े से हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने जंगल से शव और हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के 48 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि 25 सितंबर को कोतवाली में शिकायतकर्ता चंदा साहनी पत्नी जितेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वरनगर मायाकुंड ऋषिकेश ने अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका भाई अमरजीत साहनी (32) पुत्र जीवन साहनी 18 सितंबर की शाम 3:00 बजे दो साथियों के साथ काम पर गया था और वापस नहीं आया। इस बारे में उसके साथियों व अपनी भाभी से पूछा तो वे लोग कुछ भी नहीं बता रहे हैं। उन्होंने अपने भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में परिवारजनों से भी पूछताछ की। छानबीन पर पता चला कि पत्नी का अपने ही पति के साथी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को इस बात की भनक लग गई थी।
इस पर पुलिस ने पत्नी और साथियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पत्नी और उसके साथियों ने बताया कि उन्होंने अमरजीत साहनी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने पत्नी सुनीता निवासी गांव भगवानपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवासी मायाकुंड ऋषिकेश और उसके साथी राजन पुत्र महेंद्र महतो निवासी ग्राम रामनगर बनकट पोस्ट जगदीशपुर थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार हाल निवासी शीशमझाड़ी मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल, सुनील पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम खरड़ थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश हाल निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश, अनिल प्रसाद पुत्र शंभू प्रसाद निवासी गहरी कोठी थाना नौतन जिला बेतिया बिहार हाल निवासी चंद्रभागा चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

----
प्रेमी के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना
पत्नी ने बताया कि उसके संबंधों का पता चलने के बाद पति अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद प्रेमी ने अपने दो साथियों को रुपयों का लालच देकर वारदात में शामिल किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शव को देहरादून रोड पर जंगलात बैरियर से आगे जंगल में झाड़ियों में फेंका है। इस पर पुलिस ने जंगल से शव और हथौड़ा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें