फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नदी में मिला दिव्यांग फल विक्रेता का शव

Fri, 21 Feb 2025 01:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग फल विक्रेता का शव सौंग नदी में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत सौंग नदी के पुराने पुल के नीचे पानी में बृहस्पतिवार को लोगों को एक शव पड़ा दिखाई दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी। शव होने की सूचना मिलने पर भीड़ जमा हो गई। पानी में बैसाखी दिखाई देने पर लोगों ने फल विक्रेता का शव होने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त हो गई।

प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि मृतक की पहचान कमल कौशल (45) निवासी इंदिरानगर वार्ड 15 डोईवाला के रूप में हुई है। बताया कि बीते बुधवार को दुकान से आने के बाद वह घर नहीं पहुंचा था। परिजन उसे तलाश रहे थे। सुबह सौंग नदी में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। बताया कि मामले को लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। बता दे कि मृतक कमल कुछ साल पहले एक दुर्घटना में पैर खो देने से दिव्यांग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें