फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन पहुंचीं रेस्क्यू फाउंडेशन की बेटियां

Tue, 28 Apr 2026 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
दिल्ली और मुंबई से आयी ब​​च्चियों को संबो​धित करते स्वामी चिदानंद सरस्वती। स्रोत परमार्थ मीडिया
विज्ञापन

विज्ञापन
रेस्क्यू फाउंडेशन (मुंबई और दिल्ली) की सैकड़ों बालिकाओं ने त्रिवेणी आचार्य के नेतृत्व में परमार्थ निकेतन आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। बालिकाओं ने स्वामी जी के सान्निध्य में सामूहिक प्रार्थना, गंगा स्नान, यज्ञ, ध्यान और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में सहभागिता की



स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि तुम पीड़ा की कहानी नहीं, शक्ति की पहचान हो। तुम्हारे जीवन में जो हुआ, वह तुम्हारी नियति नहीं है। तुम्हारा भविष्य तुम्हारे साहस, आत्मविश्वास और ईश्वर पर विश्वास से निर्मित होगा। कभी स्वयं को कमजोर मत समझना, क्योंकि तुम सब जीवन की विजेता हो।
विज्ञापन


रेस्क्यू फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष इन बच्चियों को एक सप्ताह के लिए परमार्थ निकेतन लाया जाता है, ताकि उन्होंने अपने जीवन में जो दर्द, भय, अपमान और असुरक्षा का अनुभव किया है, उससे वे बाहर निकल सकें। यहां पर विभिन्न सत्रों व गतिविधियों के माध्यम से उनकी आत्मा का उपचार किया जाता है। यहां उन्हें अपनापन मिलता है और संबल प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन




गंगा नंदिनी के निर्देशन में उमा, कियारा, अनिशा, नंदबाला, स्वामी भक्तानंद और अन्य विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से उन्हें दर्द से उबरने व साहस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। गंगा नंदिनी ने उन्हें पोषण, स्वास्थ्य व संतुलित आहार के विषय में भी जानकारी दी। समग्र और संतुलित भोजन परंपराओं के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार का मेरी थाली सेहतवाली अभियान स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों पर आधारित पौष्टिक और संतुलित आहार को प्रोत्साहित करता है। उसे हमें अपने जीवन का अंग बनाना होगा। आश्रम की ओर से बच्चियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें छोटे गमले व पौधों के बीज देकर यात्रा की याद में पौधों का रोपण करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें