फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं मिला पुत्री-पिता का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बीते एक नवंबर को थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत गंगा और हेंवलनदी के संगमस्थल फूलचट्टी में गंगा में बहे पिता और पुत्री का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ ढालवाला, थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और जल पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया शनिवार को रेस्क्यू टीम ने फूलचट्टी से लेकर बैराज जलाशय तक सघन रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन पिता और बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चला है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को गुजरात के एक परिवार के छह सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। नीलकंठ मंदिर में घूमने के बाद सभी लोग गंगा और हेंवल नदी के संगम स्थल फूलचट्टी की ओर घूमने चले गए। परिवार के सभी लोग गंगा में आचमन कर रहे थे, इस दौरान सोनल (18) वर्ष पुत्री अनिल भाई निवासी प्रेम कॉलोनी, गांधीग्राम थाना, राजकोट गुजराज का पैर फिसल गया। जिसे बचाने के चक्कर में उसके पिता अनिलभाई (42) पुत्र धीरुभाई, और नानी तरुवेन (52) धर्मपत्नी रमेश पटी निवासी प्रेम कॉलोनी, गांधीग्राम थाना, राजकोट गुजराज भी तेज बहाव में बह गए। बीते सोमवार देर शात तरुवेन का शव थाना मुनिकीरेती पुलिस ने नीमबीच तपोवन से बरामद कर लिया था। सोनल और अनिलभाई को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें