श्यामपुर में नृत्य, एक्टिंग केंद्र का शुभारंभ करते राज्यमंत्री घनानंद।
- फोटो : RISHIKESH
गढ़वाली फिल्म बौड़िगी गंगा के निर्माता अनिरुद्ध गुप्ता फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले नृत्य, गीत व संगीत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभावान प्रशिक्षणार्थियों को मौका दिया जाएगा।
रविवार को श्यामपुर में प्रशिक्षण केंद्र का सांस्कृतिक एवं साहित्य कला राज्यमंत्री घनानंद व जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर अनिरुद्ध गुप्ता ने अपनी फिल्म लाटा को रिलीज करने की घोषणा की। राज्यमंत्री घनानंद ने कहा कि प्रदेश सरकार खदरी खड़कमाफ में उत्तराखंड फिल्म सिटी बनाने पर विचार कर रही है। इससे प्रदेश के युवाओं के साथ ही स्थानीय युवाओं को भी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि अनिरुद्ध गुप्ता की ओर से लगातार उत्तराखंडी संस्कृति, रीति रिवाज व बोली भाषा को आगे बढ़ाने में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्म निर्माता अरुण प्रकाश बडोनी, विनोद जुगलान विप्र, महावीर उपाध्याय, आशु चौहान, गोपाल थापा, पुरुषोत्तम जेठुड़ी, रणवीर चौहान, नवल सेमवाल, रामसिंह चौहान, विरेंद्र नौटियाल, उत्तम असवाल, रमेश नौडियाल, राजदीप गुप्ता, विपिन पाटनी आदि मौजूद रहे।